दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्राले से टकराई कार, सूरत का परिवार घायल
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर ट्राले में पीछे से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह परिवार गुजरात के सूरत से नोएडा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। काजलिया पाड़ा स्थित जामण नदी के पास आगे चल रहे एक ट्राले में पीछे से आ रही अर्टिगा कार घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का पूरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एयर बैग की वजह से कार सवारों की जान बच गई। सामने आई तस्वीर में एयर बैग पर भी खून के निशान देखे गए। कार में सूरत के सिल्क कपड़ा व्यापारी अपने परिवार के साथ सवार थे। घायलों की पहचान साहिल कुमार (38), पत्नी स्वेनका (35), बेटा शनय (15) और छोटा बेटा श्यान (4) के रूप में हुई है।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद