नेहरु को लेकर राजनाथ सिंह का दावा, कांग्रेस नेता इमरान ने..........दस्तावेज़ पेश करने को कहा
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणी की आलोचना की। रक्षा मंत्री सिंह ने दावा किया था कि भारत के पहले प्रधानमंत्री बाबरी मस्जिद के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करने के पक्षधर थे। इस बयान पर कांग्रेस नेता मसूद ने राजनाथ से अपनी टिप्पणी से संबंधित दस्तावेज़ पेश करने को कह दिया हैं। मसूद ने कहा कि वह (राजनाथ सिंह) सरकार में हैं। उन्हें कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराना चाहिए। हमारे पास दस्तावेज हैं कि सरदार पटेल ने उनके (भाजपा के) पैतृक संगठन की मानसिकता के खिलाफ पत्र लिखा था और उस पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार में बैठे लोग देश में इस तरह की झूठी बातें फैला रहे हैं।
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने विचार का विरोध किया था, क्योंकि वे सच्चे धर्मनिरपेक्ष थे। सरदार सभा में भारत के पहले गृह मंत्री को याद करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि पटेल, नेहरू के विपरीत, समुदायों के तुष्टिकरण पर ध्यान नहीं देते थे, जिन्होंने गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण पर सवाल उठाया था।
रक्षा मंत्री सिंह ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल सच्चे धर्मनिरपेक्ष थे। उन्होंने कभी तुष्टिकरण में विश्वास नहीं किया। जब नेहरू ने बाबरी मस्जिद मुद्दे पर सरकारी धन खर्च करने की बात कही, तब अगर किसी ने इसका विरोध किया, तब वे गुजरात में जन्मे सरदार वल्लभभाई पटेल थे, जिन्होंने इसका विरोध किया था।

अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।