होटल में तोड़फोड़ करने वाले दो युवक धरे
भरतपुर|महवा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धीरू मीणा निवासी उलूपुरा (भरतपुर) और गौरव मीणा निवासी नयागांव (पीलोदा) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र को जगतपुरा (जयपुर) से तथा गौरव को साकरवाड़ा (टोडाभीम) से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में छिपते फिर रहे थे। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इसके लिए अलग टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।भरतपुर रोड स्थित एक निजी होटल में तोड़फोड़ के मामले में महवा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 17 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे हुई थी, जब कमरे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने होटल में जमकर नुकसान पहुंचाया और पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए।महवा थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धीरू मीणा निवासी उलूपुरा (भरतपुर) और गौरव मीणा निवासी नयागांव (पीलोदा) के रूप में हुई है। धर्मेंद्र को जगतपुरा (जयपुर) से तथा गौरव को साकरवाड़ा (टोडाभीम) से पकड़ा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है।पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में छिपते फिर रहे थे। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इसके लिए अलग टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब