प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल पटेल
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री के संसद भवन के कार्यालय में बुधवार को शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने स्मृति स्वरूप श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।
प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री को यात्रा के विवरण पर आधारित पुस्तक "बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका" भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह