प्रशासन की मध्यस्थता भी फेल; वेतन के मुद्दे पर निडेक के गेट पर डटे कर्मचारी
कोटपूतली-बहरोड़ | नीमराना के जापानी जोन स्थित निडेक कंपनी के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों के समर्थन में कर्मचारी कंपनी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन लगातार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रहा है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
वेतन और महंगाई का मुद्दा
आंदोलनकारी कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका तर्क है कि आसमान छूती महंगाई के दौर में वर्तमान वेतन में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन बार-बार आग्रह के बावजूद सैलरी में कोई संतोषजनक बढ़ोतरी नहीं की गई है।
पुलिस और प्रशासन अलर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंधन और श्रमिकों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक हुई वार्ता का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है, जिसके कारण कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है।

राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा