रायपुर ट्रैफिक अलर्ट: सोमवार दोपहर प्रभावित रहेंगे सदर बाजार और कोतवाली के मार्ग, पुलिस ने दी चेतावनी।
रायपुर में भाजपा की आक्रोश रैली आज, मुख्यमंत्री साय भी होंगे शामिल
रायपुर|नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित न होने देने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर की सड़कों पर विशाल 'शक्ति प्रदर्शन' करने जा रही है। इस आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होने रायपुर पहुँच रहे हैं।
इंडोर स्टेडियम से होगी शुरुआत आक्रोश रैली का आगाज़ इंडोर स्टेडियम में एक विशाल जनसभा के साथ होगा, जिसके पश्चात रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इस बड़े जमावड़े के कारण रायपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है और आम नागरिकों के लिए विशेष मार्ग निर्देश (एडवाइजरी) जारी किए हैं।
दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक यातायात प्रभावित पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह रैली इंडोर स्टेडियम से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसके चलते सोमवार दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के निम्नलिखित प्रमुख मार्ग पूरी तरह बाधित रहेंगे:
-
बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा और बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।
-
श्याम टॉकीज, गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक और सदर बाजार।
-
महिला थाना चौक, कोतवाली चौक और बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते।
-
कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक।
-
आकाशवाणी चौक (काली मंदिर) से नल घर चौक।
यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि असुविधा और लंबे जाम से बचने के लिए दोपहर के समय इन प्रभावित मार्गों का प्रयोग करने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करें। शाम 6 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही इन सड़कों पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा।

जशपुर ब्रेकिंग: चारभाठी के पास पहाड़ी पर गिरी एयर एम्बुलेंस, उठीं आग की लपटें
कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम: मुख्यमंत्री हस्तक्षेप करें वरना भोपाल में होगी भूख हड़ताल