तेज रफ्तार का कहर: नागौर में टकराए दो वाहन, मलबे से निकाले गए घायल।
नागौर: डेह रोड स्थित गुड़ला चौराहे पर सोमवार देर रात एक निजी बस और गिट्टी से भरे डंपर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि बस खाली थी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हादसे में बस चालक राजू सिंह, डंपर चालक जगदीश और खलासी रूपनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बस पार्किंग के लिए जा रही थी, तभी सामने से आ रहे डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कोतवाली थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण लग रही है।

नियमों को ताक पर रख इलाज, प्रशासन ने कसा शिकंजा
बंगाल में तनाव: सुभेंदु सरकार बोले- गाड़ी पर हमला, जान को खतरा
शिक्षकों के हक में हाई कोर्ट, राज्य सरकार को नहीं मिली राहत
वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल