लाखों की नकदी के साथ जुआरी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप
बीकानेर । शहर में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात नया शहर थाना क्षेत्र के बिन्नानी चौक में चल रहे जुआ अड्डे पर सीओ सिटी श्रवणदास संत के नेतृत्व में छापामारी की। कार्रवाई के दौरान पुरुषोत्तम पुत्र शैला महाराज के घर में जुआ खेलते 14 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार हुए। पुलिस ने मौके से 5 लाख 23 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
सीओ श्रवणदास संत ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध जुए की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई। ऑपरेशन में कोटगेट थाना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह, कोतवाली थाना अधिकारी गोपाल राम और नया शहर थाना अधिकारी कविता पूनिया सहित तीन थानों की पुलिस टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
गिरफ्तार सभी 14 जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा है कि शहर में अवैध जुआ-सट्टे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2029 का सपना टूटा: आरक्षण बिल गिरने पर बोले मोदी- महिलाओं की 'नई उड़ान' में विपक्ष बना बाधा
खड़गपुर-कमरहाटी में डॉ. मोहन यादव का घर-घर संपर्क, भाजपा के लिए मांगे वोट
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।