विवेकानंद नगर में मिली टाइमर वाली संदिग्ध वस्तु, ATS बुलाया गया
जयपुर|राजस्थान के अलवर शहर के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में सोमवार सुबह टाइमर लगी बमनुमा वस्तु से मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक बमनुमा वस्तु एक रिहायशी इलाके में स्थित एक घर के पास मिली है।पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही जयपुर से आतंकवाद विरोधी दस्ते और बम निरोधक दस्ता बुला लिया गया है जो कि संदिग्ध वस्तु की जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक संदिग्ध वस्तु अरावली विहार क्षेत्र के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में देखी गई। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और एहतियात के तौर पर संदिग्ध वस्तु को आनन-फानन में शहर से लगभग साढ़े छह किलोमीटर दूर जयसमंद बांध के पास एक सुनसान स्थान पर रखा दिया।पुलिस ने बताया कि बांध के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है और लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध वस्तु पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस को सुबह कंट्रोल रूम के जरिए बमनुमा वस्तु की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत रिहायशी इलाके में पहुंची और वस्तु को चेक किया। पुलिस को संदेह हुआ और इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। इस दौरान पुलिस ने आस-पास एकत्रित हुए लोगों को दूर हटाया।हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को बम से उड़ान की धमकी, ईमेल से मच गया हड़कंपये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की हिमाकत; प्रेशर बम धमाका, चपेट में मासूम अरावली विहार थाना के उप निरीक्षक भगवान सिंह ने मामले पर कहा कि ‘पुलिस को सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी। बाबू सिंह के मकान के पास लोगों ने संदिग्ध सामान देखा था। इसके बाद उसे एक प्लॉट में रख दिया गया था।’
पुलिस संदिग्ध वस्तु पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
बताया जा रहा है कि बमनुमा वस्तु में टाइमर लगा हुआ है और साथ में कुछ पदार्थ भी है। आपको बता दें कि पुलिस संदिग्ध वस्तु को ऐसे इलाके में लेकर पहुंची है जहां आस-पास कोई आबादी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये संदिग्ध वस्तु किसकी है और इसके पीछे किसका हाथ है।

इश्क, अविश्वास और अपराध, MBA छात्रा मर्डर केस की पूरी कहानी
India-Bangladesh: 'बीसीसीआई और भारत के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं', बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक का बयान
शिवाजी महाराज पर आधारित हैं ये फिल्में, इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया उनका किरदार
Bangladesh Cricket: सरकार बदली, सुर बदले! बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने कहा- शाकिब-मुर्तजा की वापसी चाहते हैं
CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, जानें BJP-कांग्रेस से कौन से नाम हैं आगे