UP Weather: रात में बढ़ी कड़ाके की ठंड, कानपुर बना सबसे ठंडा जिला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सबसे तेजी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर शहर में एक बार फिर से न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में कोई बहुत बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल कई जिलों में 7.5℃ के आसपास न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। इससे इन जिलों में रात के समय ठीक-ठाक ठंड पड़ रही है
27 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसी तरह 28 29 और 30 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। 1 दिसंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि कोहरा छाएगा। 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छा सकता है।
वहीं प्रदेश में तेजी से तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। यूपी के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10℃ से नीचे लुढ़क गया है। कानपुर शहर में एक बार फिर न्यूनतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 7.2℃ दर्ज की गई है। जबकि बाराबंकी में 7.5℃, अलीगढ़ में 7.6℃, मुजफ्फरनगर में 7.9℃, मेरठ में 8.1℃ और बुलंदशहर में 8.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लख़नऊ में 10℃ न्यूनतम और 26.4℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। नजीबाबाद में सबसे कम 23℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव